अखंड श्रीराम कथा का आयोजन
जासं ग्रेटर नोएडा गो सेवा सदन संगठन के नेतृत्व में अखंड श्रीराम कथा पाठ का आयोजन नवादा गोलचक्कर शीतला माता मंदिर में किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 09:05 PM (IST)
जासं, ग्रेटर नोएडा: गो सेवा सदन संगठन के नेतृत्व में अखंड श्रीराम कथा पाठ का आयोजन नवादा गोलचक्कर शीतला माता मंदिर में किया गया। विधि-विधान से पूजा के बाद श्रीराम कथा शुरू हुई। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने कथा का आनंद लिया। आयोजक पवन अंबावता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कथा के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया गया। भक्त राम कथा में भाव विभोर हो गए। कथा का समापन मंगलवार होगा। इस अवसर पर जिला संघ संचालक नौरंग, रवि नाथ, रकम सिंह भाटी, मनोज सिघल, गिरीश चंद्र गुप्ता, महेश नागर, सतपाल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें