इंजीनियर युवराज मौत मामले की हो सकती है CBI जांच, SIT की जांच का आज आखिरी दिन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में बेसमेंट के गड्ढे में डूबने से इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में ...और पढ़ें

इंजीनियर मौत मामले में सीबीआई कर सकती है जांच। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर 150 में बेसमेंट बनाने के लिए खोदे गए प्लॉट में भरे पानी में युवराज के डूबने से मौत मामले की अब सीबीआई जांच हो सकती है।
बता दें कि सेक्टर-150 में स्पोर्ट्स सिटी का मामला पहले से ही सीबीआई के पास है। यहां निवेश करने वाले बिल्डर, प्राधिकरण की आवंटन प्रक्रिया, फंड डायवर्जन आदि की जांच पहले से ही सीबीआई कर रही है।
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से युवराज मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। इसमें एडीजी मेरठ जोन, मंडलायुक्त मेरठ और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता शामिल हैं। टीम की जांच के दायरे में प्रमुख रूप से नोएडा प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट और जिला प्रशासन है।
यह भी पढ़ें- इंजीनियर युवराज केस: अवैध खनन से लेकर अफसरों की मिलीभगत तक का हो रहा खुलासा, तीन महीने की अनुमति, वर्षों तक खनन
वहीं, इन सभी विभागों में बड़े अधिकारियों के होने के कारण जांच में हीलाहवाली होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अब युवराज की मौत का मामला सीबीआई के पास जाने की चर्चा शुरू हो गई है। एसआईटी की जांच का शनिवार को आखिरी दिन है।
