सड़क हादसे में घायल सुपरवाइजर की मौत
संस दनकौर करीब आठ दिन पहले यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल हुए सुपरवाइजर की बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के स्वजन ने अज्ञात चालक के खिलाफ दनकौर कोतवाली में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया। मथुरा निवासी कैलाश नोएडा की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर थे।
संस, दनकौर : करीब आठ दिन पहले यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल हुए सुपरवाइजर की बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के स्वजन ने अज्ञात चालक के खिलाफ दनकौर कोतवाली में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया। मथुरा निवासी कैलाश नोएडा की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर थे। चार जून को वह मोटरसाइकिल से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते अपने गांव से नोएडा आ रहे थे। जब वह दनकौर क्षेत्र पहुंचे, अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। घायल अवस्था में पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल की हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था, वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्राधिकरण का काम रोका
संस, दनकौर : क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को क्षेत्र में चल रहे यमुना प्राधिकरण का निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें अतिरिक्त मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वह गांव के पास यमुना प्राधिकरण का निर्माण कार्य नहीं चलने देंगे। शुक्रवार को जैसे ही गांव के पास निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना ग्रामीणों को मिली, सैकड़ों ग्रामीणों मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया।