Move to Jagran APP

ब्राह्मण सभा ने किया प्रदर्शन, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। सभा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे हैं। इसे रोका जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। इस दौरान पुलिस व सभा के कार्यकर्ताओं में जमकर बहस हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 09:11 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 09:11 PM (IST)
ब्राह्मण सभा ने किया प्रदर्शन, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
ब्राह्मण सभा ने किया प्रदर्शन, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। सभा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे हैं। इसे रोका जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। इस दौरान पुलिस व सभा के कार्यकर्ताओं में जमकर बहस हुई।

loksabha election banner

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच नामजद सहित 50 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। ब्राह्मण सभा के लोग सोमवार सुबह सूरजपुर में एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए पैदल ही जिलाधिकारी कार्यालय की ओर रवाना हुए। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोका और वार्ता की। पुलिस ने धारा-144 लगी होने का हवाला देते हुए सिर्फ चार पदाधिकारियों को एडीएम से मिलवाने की बात कही, लेकिन वार्ता सफल नहीं हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच दोबारा से बहस होने लगी, इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ।

पुलिस ने जिले में धारा 144 के उल्लंघन व अन्य धाराओं में सचिन शर्मा, प्रिंस, चमन शर्मा, सुभाष शर्मा, प्रवीण शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे ब्राह्मण समाज के साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में नाराजगी व्याप्त हो गई। नेताओं ने घटना की निदा की और सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुड्डू ने सूरजपुर थाने पहुंचकर गिरफ्तारी का विरोध किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने कहा कि 29 जुलाई को दादरी में भी प्रदर्शन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.