भाजपाइयों ने वर्चुअल रैली के लिए किया संपर्क
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रविवार वर्चुअल रैली करेंगे। इसमें गौतमबुद्ध नगर से भी करीब 60 हजार लोगों को सोशल मीडिया फेसबुक इंस्ट्राग्राम के जरिये जोड़ने की योजना है।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रविवार वर्चुअल रैली करेंगे। इसमें गौतमबुद्ध नगर से भी करीब 60 हजार लोगों को सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम के जरिये जोड़ने की योजना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दादरी, बादलपुर, जारचा, कासना, दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा व जेवर क्षेत्र में लोगों ने जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे लोगों को योग कार्यक्रम से जुड़ना है। इस दौरान नियमों का पूरी तरह से पालन होना चाहिए। लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए योग कार्यक्रमों में हिस्सा लें। शाम को छह बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंिसंग के जरिये कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथों पर जाकर लोगों से रविवार को आयोजित कार्यक्रमों से जुड़ने का आग्रह किया। इस मौके पर योग कार्यक्रम के संयोजक गजेंद्र मावी, जनसंवाद वर्चुअल रैली के संयोजक सुनील भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, अमित चौधरी, चंद्रमणि भारद्वाज, सत्यपाल शर्मा, गुरूदेव भाटी, धर्मेंद्र कपासिया, अमित शर्मा, योगेंद्र छौकर, योगश चौधरी, रवि भदोरिया, महेश शर्मा, संजय भाटी, मनोज चौधरी, मनोज भाटी, जगदीप नागर, अशोक शर्मा, उदयवीर चौधरी, विचित्र तोमर, जगदीप नागर, सोमेश गुप्ता, भगवत शर्मा भी मौजूद रहे।