Move to Jagran APP

राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसंवाद रैली से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गलवन में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों को आश्वस्त किया कि उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले कार्यकाल को एक साल के कार्य से अलग करके नहीं देखा जा सकता है। सरकार ने समाज के सभी वर्गो के उत्थान एवं विकास का कार्य किया है। देश का समुचित विकास किया है। उत्तर प्रदेश में भी विकास की गति तेज हुई है। वर्चुअल जनसंवाद रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 09:07 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 09:07 PM (IST)
राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसंवाद रैली से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसंवाद रैली से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गलवन में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों को आश्वस्त किया कि उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले कार्यकाल को एक साल के कार्य से अलग करके नहीं देखा जा सकता है। सरकार ने समाज के सभी वर्गो के उत्थान एवं विकास का कार्य किया है। देश का समुचित विकास किया है। उत्तर प्रदेश में भी विकास की गति तेज हुई है। वर्चुअल जनसंवाद रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया।

गौतमबुद्ध नगर से इस रैली में सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, श्रीचंद शर्मा, हरिश्चंद्र भाटी, बिजेंदर भाटी, सुनील भाटी, दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित, अभिषेक शर्मा, अमित चौधरी, मनोज गर्ग, सेवानंद शर्मा, कर्मवीर आर्य, देवा भाटी, योगेंद्र छोकर, सत्यपाल शर्मा समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.