लोकसभा चुनाव के लिए नोएडा में भाजपा की आइटी सेल को प्रशिक्षण
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सोशल मीडिया पर भाजपा को मजबूती देने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के 500 कार्यकर्ताओं को शनिवार को नोएडा में प्रशिक्षित किया गया। इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 में आइटी सेल के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित कार्यशाला में सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ होने वाले दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने के बारे में बताया गया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से हो रहे अच्छे कार्याें को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करने के बारे में भी बताया गया।
जागरण संवाददाता, नोएडा : लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सोशल मीडिया पर भाजपा को मजबूती देने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के 500 कार्यकर्ताओं को शनिवार को नोएडा में प्रशिक्षित किया गया। इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर-6 में आइटी सेल के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित कार्यशाला में सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ होने वाले दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने के बारे में बताया गया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से हो रहे अच्छे कार्यो को प्रचारित करने के बारे में भी बताया गया।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं से बताया कि पार्टी को अभी सोशल मीडिया पर और सक्रिय होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने के निर्णय को और ज्यादा सोशल प्लेटफार्म पर उठाने की जरूरत थी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आईटी एवं सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को बेहद पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस व अन्य पार्टियां भी भाजपा की नकल कर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज ¨सह कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग तीन करोड़ लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं। इसमें से ज्यादातर लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं। इन तक आइटी सेल के पदाधिकारियों को पार्टी और सरकार के बेहतर कार्य को पहुंचाने की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश में आईटी विभाग के पदाधिकारियों की टीम मंडल स्तर तक बनी है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम क्षेत्र में टीम को प्रशिक्षण देकर और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।
उत्तर प्रदेश भाजपा आईटी विभाग के संयोजक संजय राय ने बताया कि आगामी दिनों में भाजपा के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आईटी विभाग के कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। 12 से 20 नवंबर तक प्रदेश के कॉलेजों में आईटी विभाग की टीमें नमो एप अभियान चलाएंगी। युवाओं को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ा जाएगा। डिजिटलीकरण के फायदों को बताया जाएगा। 21 से 30 नवंबर तक जिलों में कार्यशाला होगी। एक से 20 दिसंबर तक जिला वालंटियर सम्मेलन होगा। इसके अंतर्गत सभी जिलों में सोशल मीडिया पर सक्रिय वालंटियर को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र की आईटी टीम भाजपा के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी। कार्यशाला में क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजेय कुमार, क्षेत्रीय संयोजक आईटी पश्चिम क्षेत्र हर्ष चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, सतेंद्र नागर, अमित त्यागी व अन्य उपस्थित रहे।