संशोधित : भाजपा कार्यकर्ता व चालक की गोली मारकर हत्या
जागर!ा संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : बिसरख कोतवाली क्षेला के पुराना हैबतपुर गांव की सर्विस रोड
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पुराना हैबतपुर गांव की सर्विस रोड से 800 मीटर तक पीछा कर पुराना हैबतपुर गोलचक्कर के पास दिनदहाड़े दो बाइक सवार चार बदमाशों ने आधुनिक हथियार से ताबड़तोड़ फाय¨रग कर भाजपा कार्यकर्ता शिव कुमार यादव व उसके चालक बली नाथ की हत्या कर दी। बदमाशों की फाय¨रग में निजी सुरक्षा कर्मी रईसपाल को भी तीन गोलियां लगी हैं, उसको गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के दौरान कार से घायल हुई किशोरी की भी मौत हो गई। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि जमीनी रंजिश के चलते भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हुई है। दो साल पहले भाजपा कार्यकर्ता हत्याके मामले में जेल से छूटा था। जमीनी रंजिश में कार्यकर्ता के पिता राजवीर यादव की भी हत्या पांच साल पहले हुई थी।
मूल रूप से नोएडा के बहलोलपुर गांव के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता शिव कुमार यादव के ग्रेटर नोएडा के पुराना हैबतपुर गांव में दो स्कूल हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने स्कूल से गाजियाबाद जाने के लिए फॉर्च्यूनर गाड़ी से सुरक्षाकर्मी रईसपाल व चालक बली नाथ निवासी पुराना हैबतपुर के साथ निकले थे। चालक बली नाथ कार्यकर्ता का निजी गनर भी था। जैसे ही शिव कुमार स्कूल से निकलकर हैबतपुर मोड़ के समीप सर्विस रोड पर पहुंचे तभी दो मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फाय¨रग कर आठ सौ मीटर तक कार्यकर्ता की कार का पीछा किया। चालक ने सर्विस रोड से नाले के रास्ते कार मेन सड़क पर चढ़ा दी। मेन सड़क पर कार चढ़ाते ही बदमाशों ने कार के टायर व शीशे पर फाय¨रग की। टायर पर गोली लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर रूक गई। कार रुकते ही दो बदमाशों ने दोनों हाथ में हथियार लेकर ताबड़तोड़ 20 राउंड फाय¨रग की और फरार हो गए। गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर अवस्था में चालक बली नाथ व निजी गनर रईस पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डाक्टरों ने बली नाथ को मृत घोषित कर दिया। कार्यकर्ता व चालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुराना हैबतपुर गोलचक्कर पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ता की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने से सड़क पार कर रही किशोरी अंजली घायल हो गई। उसको नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। भाजपा कार्यकर्ता व चालक की हत्या की सूचना पर एडीजी प्रशांत कुमार, एसएसपी लव कुमार मौके पर पहुंचे।
---
प्रथम ²ष्टया जांच में पता चला है कि मामला रंजिश से जुड़ा हुआ है। इस बात को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
प्रशांत कुमार, एडीजी, मेरठ जोन