विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बिलासपुर को मिली 1.5 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:12 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर नगर पंचायत को 1.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. बिलासपुर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 1.5 करोड़ के विकास कार्य।

  2. सीसी रोड, नाली निर्माण सहित जनसुविधाओं के कार्य कराए जाएंगे।

  3. जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

घनश्याम पाल, बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत बिलासपुर के विभिन्न वार्डों को 1.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली।

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन कार्यों के तहत अलग-अलग वार्डों में सीसी रोड, नाली निर्माण सहित जनसुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर के नागरिकों को विकास कार्यों की सौगात क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

क्या है प्राथमिकता?

क्षेत्र के प्रत्येक गांव, कस्बे और नगर में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वार्डों में बनने वाली सीसी रोड और नालियों से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

साथ ही जल निकासी की व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। विकास कार्य पूरे होने के बाद नगरवासियों को दैनिक जीवन में कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी और बिलासपुर के आधारभूत विकास को गति मिलेगी।

विधायक ने कहा कि विकास केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन में सुविधा और सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प है। बिलासपुर के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।

'लगातार किए जा रहे विकास कार्य'

उन्होंने बताया कि जेवर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। जनसुविधाओं को मजबूत करने और क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में विकास की गति निरंतर जारी रहेगी। नगर के विभिन्न वार्डों में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और विकास का लाभ प्रत्येक परिवार तक पहुंच सके।