भोजपुरी गायक खेसारी लाल के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक
सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित छठ महोत्सव में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की आवाज ने वहां मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। खेसारी को सुनने के लिए हजारों की भीड़ नोएडा स्टेडियम में पहुंची थी। वह जैसे ही स्टेज पर पहुंचे, लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित छठ महोत्सव में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की आवाज ने वहां मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। खेसारी को सुनने के लिए हजारों की भीड़ नोएडा स्टेडियम में पहुंची थी। वह जैसे ही स्टेज पर पहुंचे, लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। शनिवार देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के गायक ने एक के बाद एक कई गीतों की प्रस्तुति दी, जिससें वहां मौजूद लोग जमकर थिरके। खेसारी लाल ने आरा छपरा के घाटनिक लागेला. पहिले पहिले छठ उठउली. आवह तानी रेल धके..एक सारी अहिरे हों. जैसे अनेकों गीत गाकर लोगों का जमकर मनोरंजन किया। उनके गीतों को सुनकर स्टेडियम में मौजूद हर कोई खुशी से झूम उठा।
---
मनोज तिवारी ने भी बांधा समा-
छठ महोत्सव में भोजपुरी गायक और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी प्रस्तुति दी। मनोज तिवारी ने भी छठ की शुभकामना देते हुए ¨रकिया के पापा, हमार सैया गइले अरब जैसे भोजपुरी गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं कार्यक्रम में मौजूद कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा, गोलू राजा, प्रियंका पायल और र¨वद्र रसीला ने भी छठ महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज ¨सह ने सभी को भोजपुरी भाषा में छठ की शुभकामनाएं दी।
----
सुरक्षा के लिए किए इतंजाम दिखे नाकाफी
छठ महोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायकों को सुनने के लिए हजारों की भीड़ पहुंची। ऐसे में प्रशासन की ओर कार्यक्रम के लिए किए सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी नजर आए। जहां दर्शकों की भीड़ अपने चहेते गायकों को सुनने के लिए स्टेज के पास पहुंचने लगी। जिससे बीच-बीच में भगदड़ का माहौल भी बनने लगे। इस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों को स्टेज के पास से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बॉथम, एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा, प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स, टीएन चौरसिया, सुरेश तिवारी, अवधेश राय व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
------------
मोहम्मद बिलाल