कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल को याद किया
संवाद सहयोगी दादरी भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कैमराला गांव स्थित कैंप कार्यालय पर देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती मनाई।
संवाद सहयोगी, दादरी : भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कैमराला गांव स्थित कैंप कार्यालय पर देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर भारतीय एकता का निर्माण किया था। यही कारण है कि वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पहली बार देश में राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 में मनाया गया था। उन्होंने 1928 में हुए बारदोली सत्याग्रह में किसान आंदोलन का सफल नेतृत्व किया था, इसलिए स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर ओमपाल सिंह भाटी, वीर सिंह नेताजी, उधम सिंह भाटी, रोहित भाटी, शौकत अली चेची, हातम भाटी, यशवीर प्रधान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।