महिलाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करेगी स्वयंसिद्ध टीम
जागरण संवाददाता नोएडा शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डीडीआरडब्ल्यूए पदाधिकारि
जागरण संवाददाता, नोएडा
शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डीडीआरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला के साथ ऑनलाइन बैठक की। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के समय महिलाओं के साथ घरेलू हिसा में इजाफा होने के चलते गांव व सेक्टरों में चौपाल लगाकर उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि हर सेक्टर और गांव से पांच महिलाओं को जोड़ा जाए, जिन्हें महिला पुलिस मित्र का नाम दिया जाए। यह महिलाएं अपने यहां होने वाली घटनाओं की जानकारी देंगी, जिससे महिला अपराध पर अंकुश लग सकेगा। डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्वयंसिद्ध टीम का गठन किया गया है। शिकायत के लिए हर थाने में महिला सुरक्षा डेस्क है। जिस चौकी में महिला कांस्टेबल नहीं है वहां व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने शिकायत व जानकारी देने के लिए वाट्सएप नंबर 9870395200 जारी किया। घरेलू हिसा को रोकने के लिए पुलिस काउंसिलिग भी करा रही है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा में एफडीआरसी (फेमिली डिस्प्यूट रेसोल्यूशन सेंटर ) बनाया गया है। महिला सुरक्षा चौपाल भी जगह जगह लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सुशील अग्रवाल, शेर सिंह भाटी, राजेंद्र शुक्ला, अनीता पांडेय, शारदा चतुर्वेदी, अंजलि सचदेवा, ईलम सिंह नागर, सोनिया शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, सुमिता दास, मनु भुल्लर, पल्लवी त्रिपाठी, गायत्री तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।