मानसिक व सामाजिक सेहत जरूरी
जासं ग्रेटर नोएडा अस्मिति अकादमी बैनर तले रविवार को एक वेबिनार का आयोजन हुआ। इसमें
जासं, ग्रेटर नोएडा : अस्मिति अकादमी बैनर तले रविवार को एक वेबिनार का आयोजन हुआ। इसमें पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी चर्चा में शमिल हुई। उन्होंने कहा कि मानसिक व शारीरिक सेहत के साथ-साथ सामाजिक सेहत भी जरूरी है। पर्यावरण का असर सबसे ज्यादा हमारी सेहत पर पड़ता है। अपने स्वास्थ्य के साथ समाज के स्वास्थ्य की भी चिता हमें करनी चाहिए। हर व्यक्ति को इसके लिए अपने स्तर पर कोशिश करनी चाहिए। डॉक्टर जोशी ने मध्य प्रदेश की आदिवासी महिलाओं के इलाज से जुड़े कुछ अनुभव की सांझा किए। बता दें कि डॉक्टर जोशी 82 साल की उम्र में भी सामाजिक कार्यों को करने के लिए अग्रसर है। सेवानिवृत होने के बाद वह एनीमिया मरीजों की सेवा करने को तत्पर है। उन्हें विभिन्न अवार्डों के साथ 2019-20 में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जा चुका है।