गोल्फ चैंपियनशिप के विजेता बने चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा
चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 50 लाख ईनामी राशि वाला इंफोटेक ओपन 201
जागरण संवाददाता, नोएडा : चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 50 लाख ईनामी राशि वाला इंफोटेक ओपन 2018 गोल्फ चैंपियनशिप जीत लिया है। उन्होंने फाइनल राउंड में अपने करियर के सबसे अच्छे शॉट खेले और 7 अंडर 65 स्कोर किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका के मिथुन परेरा से छह शॉट के अंतर से मुकाबला जीत लिया। अक्षय का कुल स्कोर 11 अंडर 277 रहा। वहीं, वह प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआइ) के मेरिट में ऊंची छलांग लगाते हुए 26वें से पांचवें स्थान पर आ गए हैं। टूर्नामेंट का विजेता बनने पर उनको 8,08,250, लाख रुपये का चेक दिया गया। 28 वर्षीय अक्षय का दिन टूर्नामेंट में दूसरे स्थान से शुरू हुआ। वह लीड कर रहे पंचकुला के अंगद चीमा से दो शॉट पीछे थे, लेकिन जल्द ही वापसी करते हुए अंगद और मिथुन को पछाड़ते हुए लीड पर आ गए। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे मिथुन ने शुक्रवार को 70 स्कोर करते हुए कुल 5 अंडर 283 स्कोर किया। तीसरे स्थान पर रहे दिल्ली के अर्जुन प्रसाद ने शुक्रवार को 71 का स्कोर करते हुए कुल 4 अंडर 284 का स्कोर किया। इस मौके पर अक्षय ने कहा कि इस उपलब्धि पर बहुत खुशी है। इसके लिए मैंने आठ साल का इंतजार किया है। आज मैने अपने ¨जदगी को सबसे बेहतर स्कोर किया है। इसके पीछे की वजह शुक्रवार को खेल के दौरान कोई गलती का न होना है। बता दें कि अक्षय पीजीटीआइ फीडर टूर 2014 के भी विजेता रह चुके हैं।