विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर नियमों की अनदेखी करने वाली 76 बसें जब्त, नोएडा परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Published: Sun, 21 Jun 2026 11:36 AM (IST)

परिवहन विभाग ने यमुना एक्सप्रेसवे पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 76 बसों को जब्त किया है। यह कार्रवाई ओवरलोडिंग ...और पढ़ें

नियमों की धज्जियां उड़ानें वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने 76 बसों को जब्त किया।

 नियमों की धज्जियां उड़ानें वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने 76 बसों को जब्त किया।

HighLights

  1. परिवहन विभाग ने 76 बसों को जब्त किया।

  2. यमुना एक्सप्रेसवे पर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी।

  3. ओवरलोडिंग और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर नियमों की अनदेखी कर दौड़ रही डबल डेकर व लंबी दूरी की बसों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ओवरलोड सामान लेकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाली 76 बसों को जब्त किया गया।

बता दें नियमों के विरुद्ध दौड़ने वाली बसों के खिलाफ दैनिक जागरण ने 21 मई से 25 मई तक अभियान चलाकर खबरों को प्रकाशित किया था, जिसमें होने वाली समस्याओं से लेकर हादसों के खतरों को आगाह किया गया था। इसके बाद परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर कारवाई शुरू की है।

एक्सप्रेसवे पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। कार्रवाई के बाद बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। नोएडा ग्रेटर नोएडा में करवाई की गई है।

एआरटीओ परिवर्तन उदित नारायण ने बताया कि यह अभियान 16 जून से चलाया जा रहा और आगे भी जारी रहेगा। अभी तक कुल 76 बसों पर कार्रवाई की गई है। नियमों के विरुद्ध संचालन करने वाले किसी भी वाहन को छोड़ा नहीं जाएगा।