विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के नन्हे अव्युक्त का बड़ा कारनामा, 60 सेकंड में 40 क्रिकेटरों को पहचानकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:16 PM (IST)

छह साल के अव्युक्त सिंह ने एक मिनट में 40 क्रिकेट खिलाड़ियों की पहचान कर अपना तीसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ...और पढ़ें

अव्युक्त सिंह।

अव्युक्त सिंह।

HighLights

  1. छह वर्षीय अव्युक्त ने क्रिकेट खिलाड़ियों की पहचान का रिकॉर्ड बनाया।

  2. यह उनका तीसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जो असाधारण प्रतिभा दर्शाता है।

  3. पहले डायनासोर और देशों के झंडों को पहचानकर भी रिकॉर्ड बनाए।

जागरण संवाददाता, नोएडा। छह साल के अव्युक्त सिंह ने एक मिनट में देश-विदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की पहचान करने का तीसरा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 30 के केजी छात्र अव्युक्त ने 15 मार्च 2026 को अपने आधिकारिक रिकार्ड प्रयास के दौरान एक मिनट में 40 प्रोफेशनल क्रिकेटरों की पहचान की।

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने 6 अगस्त 2026 को इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि की, और 30 अगस्त 2026 को उन्हें सर्टिफिकेट और मेडल प्राप्त हुआ।

नोएडा सेक्टर 17 में रहने वाले अव्युक्त की माता निधि शर्मा ने बताया कि अव्युक्त बचपन से ही उनकी तेज याददाश्त को देखकर उन्होंने कई चीजें सिखाना शुरू किया। पोस्टर देखकर खिलाड़ियों की पहचान करता था। अव्युक्त अब तक तीन गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कर चुके है।

पहले भी दिखा चुके हैं असाधारण प्रतिभा

इससे पहले भी 8 फरवरी 2026 को उन्होंने एक मिनट में 46 डायनासोरों को उनके वैज्ञानिक नामों से पहचानकर एक और रिकार्ड बनाया था। इस प्रदर्शन के साथ, उन्होंने अंडर-16 कैटेगरी में दो गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड हासिल किए।

अपनी असाधारण प्रतिभा और याददाश्त के बल पर, अव्युक्त ने एक मिनट में 90 देशों के झंडों को पहचानकर इंटरनेशनल बुक आफ रिकार्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा - 'ब्रेस्ट कैंसर चेकअप में काशी ने बनाया रिकार्ड'

यह भी पढ़ें- My Bharat ऑनलाइन क्विज में रांची के कौशिक कुमार का जलवा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम