दनकौर में कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी चार दिन से लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार
दनकौर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत 34 वर्षीय सपन कुमार 3 अगस्त से लापता हैं। परिजनों ने पुलिस में ...और पढ़ें

नोएडा पुलिस। फाइल फोटो
HighLights
34 वर्षीय सपन कुमार दनकौर से 3 अगस्त से लापता।
परिजनों ने 12 अगस्त के बाद मोबाइल बंद पाया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है।
संवाद सहयोगी, दनकौर। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाला 34 वर्षीय कर्मचारी बीते करीब चार दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। शनिवार शाम स्वजन ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
आगरा निवासी नरेंद्र पाल ने बताया कि उनके जीजा सपन कुमार एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करते हैं। बीते तीन अगस्त को वह घर से कंपनी में ड्यूटी जाने की बात कहकर निकले थे।
12 अगस्त को परिवार के लोगों की उनसे फोन पर बातचीत भी हुई थी। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद जा रहा है। शनिवार को स्वजन कंपनी पहुंचे तो वहां भी उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।
स्वजन ने पुलिस से सपन कुमार की तलाश कराने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
