नियमों का उल्लंघन करने पर 2585 वाहनों का चालान, 58 सीज
जासं नोएडा साप्ताहिक बंदी के दौरान शनिवार को पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर चल रहे लो
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 11:00 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 11:00 PM (IST)
जासं, नोएडा : साप्ताहिक बंदी के दौरान शनिवार को पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर चल रहे लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की। धारा 144 के उल्लंघन पर 10 एफआइआर दर्ज करते हुए पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं चेकिग अभियान के दौरान कुल 5817 वाहनों को पुलिस ने शनिवार को चेक किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर चल रहे 2585 वाहनों का चालान किया है व 58 वाहनों को सीज किया है। 2 लाख से अधिक शमन शुल्क लगाया है। मालूम हो कि पुलिस की तरफ से जिले में 200 जगहों पर बैरिकेडिग लगाकर 24 घंटे जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें