सिगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल पर 25 हजार का जुर्माना
जागरण संवाददाता नोएडा प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर प्राधिकरण की ओर से लगातार अभियान चल
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 08:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 08:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नोएडा : प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर प्राधिकरण की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को प्राधिकरण ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-63 स्थित जिजर होटल में छापेमारी की गई। यहां सिगल यूज प्लास्टिक के 12 बाक्स मिले। इन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जाएगा, प्रयोग होता पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें