Move to Jagran APP

तीन दिन में 1 लाख दो हजार यात्रियों ने किया रोडवेज में सफर, मिला 1.20 करोड़ का राजस्व

दीपावली के मौके पर रोडवेज पर जमकर धनवर्षा हुई। 12 से 14 नवंबर के बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा से करीब एक लाख दो हजार यात्रियों ने सफर किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 08:59 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 08:59 PM (IST)
तीन दिन में 1 लाख दो हजार यात्रियों ने किया रोडवेज में सफर, मिला 1.20 करोड़ का राजस्व
तीन दिन में 1 लाख दो हजार यात्रियों ने किया रोडवेज में सफर, मिला 1.20 करोड़ का राजस्व

जागरण संवाददाता, नोएडा :

loksabha election banner

दीपावली के मौके पर रोडवेज पर जमकर धनवर्षा हुई। 12 से 14 नवंबर के बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा से करीब एक लाख दो हजार यात्रियों ने सफर किया। इससे करीब 1.20 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। दीपावली के दिन करीब 38 हजार यात्रियों ने सफर किया जिससे करीब 51 लाख रुपये की आय हुई। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा से 377 बसें संचालित की गई। 21 नवंबर तक सुबह छह से रात 12 बजे तक बसें संचालित रहेंगी। हालांकि रविवार को भीड़ कम रही करीब 12 हजार यात्रियों ने सफर किया।

दीपावली के दिन सुबह करीब चार बजे रोडवेज डिपो पर लोगों की भीड़ रही। सेक्टर 35 नोएडा डिपो में शुक्रवार देर रात से यात्री बस पकड़ने के लिए पहुंचते रहे। सबसे अधिक सवारी आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, हाथरस, मथुरा, हरिद्वार, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, एटा, कासगंज की रहीं। वहीं कुछ सवारियां लखनऊ, कानपुर रूट पर भी रहीं। त्योहार को ध्यान में रखते हुए 12 से 21 नवंबर तक नोएडा डिपो की 125 अतिरिक्त सीएनजी बसों का संचालन किया जा रहा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तीन पिकिग प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें सेक्टर 35 नोएडा डिपो, डीएनडी फ्लाइओवर व परी चौक शामिल हैं। इन प्वाइंट से लखनऊ, कानपुर, पीलीभीत, लखीमपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, औरेया, इटावा, आदि स्थानों के लिए लोगों ने बस पकड़ी। इन बसों में सीएनजी फीलिग के लिए बरेली सैटेलाइट, आगरा आइएसबीटी, कानपुर फजलगंज, लखनऊ अमौसी बस स्टेशन सुविधा उपलब्ध है। ये बसें कौशांबी डिपो व आनंद विहार बस अड्डे से नोएडा, ग्रेटर नोएडा होकर रवाना हो रही हैं। यात्रियों की सुविधा और जानकारी के लिए नोएडा डिपो पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें छह कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिसका नंबर 0120-4221241 है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) सत्येंद्र कुमार वर्मा को बनाया गया है। वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बने तीन पिकिग प्वाइंट पर 16 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो यात्रियों की मदद कर रहे हैं और बसों की जानकारी दे रहे हैं।

-----------

377 बसें नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो की संचालित हो रही हैं। भाईदूज पर भीड़ को ध्यान में रखकर बसों के फेरे व रूट पर संख्या बढ़ाई जाएंगी।

- आरके त्रिपाठी, एआरएम, नोएडा डिपो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.