युवा दिवस पर नशे से दूरी का संकल्प
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर): सामाजिक संस्था 'अस्तित्व' ने स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा ि
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर): सामाजिक संस्था 'अस्तित्व' ने स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। युवाओं ने जुए व नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
'अस्तित्व' ने भोजाहेड़ी में शनिवार को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा दिवस मनाया। युवाओं ने जुए व शराब से दूर रहने का संकल्प लिया। गांवों में इसके चलन को बंद करने का निर्णय लिया। 'अस्तित्व' की टीम ने बताया कि स्वामी विवेकानंद प्रभावशाली व आध्यात्मिक गुरु थे। सैकड़ों महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। प्रधान मुबारिक अली ने गांव के विकास, समस्या समाधान के साथ गलत कार्यो पर अंकुश लगाने को कहा। अर्पित धीमान, कोपीन कुमार, अनुज, ¨रकू, इमराना, रिया, पूजा, नीलम, पूजा, जूली, अमित, सचिन, निशांत, नितिन व गौतम आदि मौजूद रहे।