Move to Jagran APP

ईश्वर को प्राप्त करने का सुलभ साधन है योग : शर्मा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। श्री अरविंद निकेतन आश्रम में आयोजित स्वाध्याय सप्ताह का गुरुवार को ध्यान-योग के

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:46 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:46 PM (IST)
ईश्वर को प्राप्त करने का सुलभ साधन है योग : शर्मा
ईश्वर को प्राप्त करने का सुलभ साधन है योग : शर्मा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। श्री अरविंद निकेतन आश्रम में आयोजित स्वाध्याय सप्ताह का गुरुवार को ध्यान-योग के बाद समापन हो गया। स्वाध्याय सप्ताह के दौरान साधकों द्वारा महर्षि श्री अरविद घोष,श्री मां व आचार्य अभयदेव जी के जीवन के संस्मरणों को सुनाया गया। साधकों द्वारा 1950से आश्रम में ध्यान एवं स्वाध्याय सप्ताह प्रतिवर्ष मनाया जाता है। कथावाचक महेशचंद शर्मा ने कहा कि ईश्वर को प्राप्त करने का एक सुलभ साधन योग है।योग के द्वारा मानव अपनी समस्त क्रियाओं को क्रियान्वित कर सकता है। योग के द्वारा ही मनुष्य आध्यात्मिक ज्ञान को प्राप्त करता है।उन्होंने कहा कि आत्मा चाहे कोई भी मार्ग दिखाये, योग के मार्ग पर चलने के लिए मनुष्य के लिए मन और इच्छा शक्ति का संकल्प बहुत जरुरी है।वही ईश्वर प्राप्ति के लिए मनुष्य को अपनी अन्तरात्मा, इन्द्रिय,हृदय,इच्छाशक्ति और शरीर को अपनी समस्त शक्तियों का अर्पण इतनी पूर्णता के साथ तथा ऐसे तरीके से करना होगा कि वह भगवान का उपयुक्त वाहन बन जाये। स्वाध्याय सप्ताह के अंत में साधिका स्नेहलता द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में बालकृष्ण गुप्ता,विजयपाल त्यागी,धर्मराज त्यागी,यशपाल सिंह,जसवीर,महेश त्यागी, मीरादेवी, स्नेहलता, शशि देवी, रश्मिल त्यागी, निशांत कुमार, सोनू त्यागी आदि का सहयोग रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.