Move to Jagran APP

यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं : भजनानंद

तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित तपोवन योगधाम में चल रहा सामवेद पारायण महायज्ञ सोमवार को वैदिक मंत्रों के बीच पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान लोगों को नशा न करने का संकल्प भी दिलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 10:17 PM (IST)
यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं : भजनानंद
यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं : भजनानंद

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित तपोवन योगधाम में चल रहा सामवेद पारायण महायज्ञ सोमवार को वैदिक मंत्रों के बीच पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान लोगों को नशा न करने का संकल्प भी दिलाया गया।

loksabha election banner

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़े स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति का प्रतीक है। प्राचीनकाल से ही ऋषि मुनि, राजा कोई भी शुभ कार्य करने से पहले यज्ञ करते थे, जिससे उनके किसी भी कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं होती थी। यज्ञ करने से वातावरण में शुद्धता आती है और बीमारियां दूर होती हैं। युवा पीढ़ी को भी यज्ञ के आयोजन में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान स्वामीजी ने लोगों को नशा न करने का संकल्प भी दिलाया। यज्ञ के ब्रह्मा श्रीकृष्ण आर्य ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और युवाओं के जरिये ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है, लेकिन सरकारें युवा पीढ़ी के निर्माण में कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। इससे पूर्व सामवेद पारायण महायज्ञ में सैकड़ों लोगों ने मंत्रोच्चारण के बीच आहुति प्रदान की। मुख्य यजमान विकास आर्य व पत्नी रीता देवी रहे। वेदपाठी में आचार्य देवपाल आर्य ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सूरजवती, यशपाल सिंह, बबीता, रितु देवी, नीरज, मीनू, निशु आर्य, मयंक, वाणी, सत्यम, सार्थक, रितु आर्य, ध्रुव, आशीष, प्रिस, परी व आयुष आदि मौजूद रहे।

दो महिला सहित कोरोना से तीन की मौत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। सोमवार का दिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में बुरा साबित हुआ। सोमवार को दो महिलाओं सहित तीन कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत की जानकारी मिली। मरने वालों में एक स्थानीय भाजपा नेता का पुत्र भी बताया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से केवल एक मौत की पुष्टि की है। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि कोविड-19 जांच रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को जिले के 40 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। बताया कि उपचार के बाद 37 मरीज स्वस्थ होकर हास्पिटल से डिस्चार्ज होकर चले गए। बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में उपचाराधीन 71 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कोरोना पाजिटिव होने के साथ महिला दिल की बीमारी व हापरटेंशन की मरीज थी। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान जिले के एक भाजपा नेता के पुत्र की भी मौत की जानकारी मिली है, जबकि कोरोना पाजिटिव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी एक महिला की मौत भी मेरठ में उपचार के दौरान हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.