कोतवाली में महिला डेस्क का शुभारंभ
कोतवाली में महिला हेल्पलाइन डेस्क का शुभारंभ सीओ ने किया जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया जाएगा। डेस्क 24 घंटे काम करेगी। इसे महिला पुलिसकर्मी ही संचालित करेंगी।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कोतवाली में महिला हेल्पलाइन डेस्क का शुभारंभ सीओ ने किया, जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया जाएगा। डेस्क 24 घंटे काम करेगी। इसे महिला पुलिसकर्मी ही संचालित करेंगी।
सीओ शकील अहमद ने बताया कि महिला डेस्क महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर तुरंत कार्रवाई करेगी। इस डेस्क पर महिला शिकायतकर्ता को रसीद भी दी जाएगी। ताकि दोबारा आने पर महिला को अपनी शिकायत में क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी मिल सके। महिला डेस्क पर केवल महिला पुलिसकर्मी ही शिकायत सुन सकेंगी ताकि पीड़िता अपनी बात बेझिझक कह सके। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली में एंटी रोमियो टीम का भी गठन कर दिया गया है, जो प्रतिदिन शाम छह बजे से नौ बजे तक विशेष रूप से गश्त करेगी। चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, ब्रिजश रस्तोगी, गौरव बाठला व निशांत कुमार समेत कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे।