Move to Jagran APP

महिला शिक्षक संघ नारी शक्ति की पहचान : अलका

बुढ़ाना क्षेत्र में महिला शिक्षक संघ के तत्वाधान में नारी सशक्तिकरण गोष्ठी एवं प्राधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 09:12 PM (IST)
महिला शिक्षक संघ नारी शक्ति की पहचान : अलका
महिला शिक्षक संघ नारी शक्ति की पहचान : अलका

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बुढ़ाना क्षेत्र में महिला शिक्षक संघ के तत्वाधान में नारी सशक्तिकरण गोष्ठी एवं प्राधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष अलका चौधरी ने कहा कि महिला शिक्षक संघ नारी शक्ति की पहचान है और संगठन से महिला शिक्षकों को एक नई ऊर्जा प्राप्त होगी। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विकास पंवार ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए महिला शिक्षकों की अहम भूमिका है। महिला शिक्षक संघ की ब्लाक अध्यक्ष अनुपम रानी ने कहा कि महिला अब इतनी सशक्त है कि अपने अधिकारों के लिए खुद लड़ सकती है। कार्यक्रम में महिला शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी को प्राधिकार पत्र वितरित किए गए। इस दौरान महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष वंदना बालियान, पूर्व प्रधानाचार्या संतोष देवी, नीरज मलिक, रूपा, मीनाक्षी, ज्योति पारुल आदि मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान

मुजफ्फरनगर : कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को ईट निर्माता कल्याण समिति सम्मानित करेगी। मंगलवार को ईट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष और आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार बालियान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व एडीएम प्रशासन अमित सिंह से मिला। कोविड-19 महामारी के दौरान आम लोगों की सेवा करने या इस वर्ष में अपनी उत्कृष्ट सेवा से जनपदवासियों की मदद करने वाले लोगों को समिति सम्मानित करेगी, इसके लिए सम्मान समारोह में अध्यक्षता करने के लिए डीएम से अनुमति मांगी। डीएम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए अपनी अनुमति प्रदान कर दी। डीएम से मिलने वालों में समिति महामंत्री बलराम तायल, उपाध्यक्ष कृष्णपाल, प्रधान करणवीर, मीडिया प्रभारी जियाउर रहमान, सहमंत्री कृष्ण त्यागी, अमरपाल पूनिया, प्रधान दिगेंद्र आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.