नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाएं सम्मानित
श्रीराज दुर्गा सत्संग व योगासन केंद्र पर नारी सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर वीर नारियों की गाथाओं के गुणों से प्रेरणा लेकर जीवन को निखारने का आह्वान किया गया। सभी माताओं
मुजफ्फरनगर: श्रीराज दुर्गा सत्संग व योगासन केंद्र पर नारी सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर वीर नारियों की गाथाओं के गुणों से प्रेरणा लेकर जीवन को निखारने का आह्वान किया गया। सभी माताओं व बहनों को नियमित जीवन जीने का संदेश देते हुए उन्हें भिन्न-भिन्न खेलों भाग लेने तथा नृत्य व भजनों में शामिल होकर खुशी भरा जीवन व्यतीत करने पर विचार किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां भी दी, जिससे दर्शकों का मन मोह लिया। महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक कर अपने जलवे बिखेरे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगीता मलिक व संचालन योग शिक्षिका कृति अहलावत ने किया। इस कार्यक्रम में नेहा, प्रिया, रितु, दीपा, रचनी, सविता, इंदु आदि का सम्मान किया गया।