एक्टिवा सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
फुगाना के मेरठ करनाल हाइवे पर थाने के समीप सड़क पार करते समय एक्टिवा सवार पति-पत्नि ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गये। हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ दिया तथा पति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
संवाद सूत्र, फुगाना: मेरठ करनाल हाइवे पर थाने के समीप सड़क पार करते समय एक्टिवा सवार पति-पत्नी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ दिया तथा पति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा मस्तान निवासी देवेन्द्र सिंह अपनी पत्नी सुमन देवी (47) को लेकर एक्टिवा पर लोनी से लौट रहा था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मेरठ-करनाल हाइवे पर थाने के पास खेड़ा मस्तान वाले मार्ग से वह हाइवे पार कर रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायलों को बुढ़ाना सीएचसी पर भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने सुमन देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।