Move to Jagran APP

महिला दिवस पर हुआ नारी का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीराम कालेज में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्रों को प्रशस्ति-पत्र दिए गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 12:03 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 12:03 AM (IST)
महिला दिवस पर हुआ नारी का सम्मान
महिला दिवस पर हुआ नारी का सम्मान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीराम कालेज में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्रों को प्रशस्ति-पत्र दिए गए।

loksabha election banner

श्रीराम कालेज में कार्यक्रम का शुभारम्भ बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक विक्रम सैनी, राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंवदा तोमर, डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने दीप प्रज्वलन करके किया। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा के प्रति फिक्रमंद है। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के लिए अनेक योजनाओं संचालित हैं। सभी को महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा करनी चाहिए। डीएम ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व महिला अपराध के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 65 महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पांच उद्यमी महिलाओं को स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराए गए। साथ ही 20 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। कोरोना काल में जरूरतमंदों के लिए रोटी बैंक स्थापित करने वाली पारुल मित्तल के कार्य की सराहना करते हुए प्रशस्ति-पत्र दिया गया। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, डीआइओएस गजेंद्र कुमार सिंह, सुषमा पुंडीर, पारुल मित्तल, प्रेरणा मित्तल, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

महिला चौकी के उद्घाटन पर विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में महिला दिवस पर कोतवाली परिसर के रिपोर्टिग महिला चौकी के शुभारंभ का अवसर था। एसएसपी अभिषेक यादव ने उद्घाटन कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं व छात्राओं को सम्मानित किया। समाजसेवा, जनसंख्या नियंत्रण व शिक्षा, खेल आदि के क्षेत्र में कार्य करने पर सम्मान का हकदार बनी महिलाओं ने विचार भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में एलईडी पर मुंख्यमंत्री का उद्बोधन भी सुना-देखा गया। कार्यक्रम में एसएसपी ने कहा कि अब महिलाओं को अपनी शिकायत के लिये जिला मुख्यालय जाने की जहमत नही उठानी पड़ेगी। तहसील की कोतवाली में ही रिपोर्टिग महिला चौकी पर शिकायत सुनी व दर्ज होगी। उन्होंने महिलाओं से सबंधित अपराधों के लिए हेल्पलाइन के विषय मे भी जानकारी दी। कार्यक्रम में पहुंची कुछ छात्राओं ने अपनी समस्याओं के बारे में पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान को आश्वस्त किया। कार्यक्रम का संचालन डा. राजीव कुमार व अध्यक्षता शिक्षिका मीनाक्षी राज ने की। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ विनय गौतम, इंस्पेक्टर एमएस गिल व महिला चौकी प्रभारी साधना त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.