मुजफ्फरनगर में नकली नोट बनाते जीजा-साली गिरफ्तार
छपार पुलिस ने जीजा-साली को आज गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख 78,400 के नकली नोट व विदेशी करेंसी बरामद की है। इसके साथ ही मौके से कलर प्रिंटर व अन्य उपकरण को अपने कब्जे में ले लिया।
मुजफ्फरनगर (जेएनएन)। देश में नकली नोट पर शिकंजा कसने को नोट में बदलाव किया गया है, लेकिन नकली नोट छापने का धंधा बरकरार है। मुजफ्फरनगर में आज 1,78,400 रुपए के नकली नोट के साथ पुलिस ने जीजा-साली को गिरफ्तार किया।
छपार पुलिस ने जीजा-साली को आज गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख 78,400 के नकली नोट व विदेशी करेंसी बरामद की है। इसके साथ ही मौके से कलर प्रिंटर व अन्य उपकरण को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने नकली नोट छापे जाने की सूचना पर मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के गांव खडडा निवासी नवी हसन के घर पर छापा मारा तो वहां से भारी मात्रा में नकली नोट मिला।
पूछताछ में उसने बताया कि इस काम में उसका साढू व साली भी शामिल हैं। पुलिस ने उसकी साली मुसरत पत्नी उस्मान निवासी थीतकी देवबंद सहारनपुर के घर छापा मारा तो वहां भी नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने मुसरत को गिरफ्तार कर लिया।
मुसरत का पति उस्मान नकली नोटों के मामले में सहारनपुर जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि इनके कब्जे से 1,78,400 के नकली नोट व कुछ विदेशी करेंसी बरामद हुई है। नकली नोट दो हजार, पांच सौ व दो सौ के हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।