मिलकर लड़ाएंगे, भाजपा को हराएंगे
मुजफ्फरनगर : बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटा
मुजफ्फरनगर : बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटा गया। सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी कोई भी हो, उसे मिलकर लड़ाएंगे और भाजपा को हराएंगे। सभी ने बसपा प्रमुख की लंबी आयु की कामना की। पार्टी कार्यालय पर पहुंचे बसपा और सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए मायावती और अखिलेश यादव ने गठबंधन किया है। भाजपा राज में विकास के नाम पर केवल बयानबाजी की गई। धरातल पर योजनाएं दम तोड़ रही हैं। बसपा और सपा के गठबंधन से भाजपा बौखलाई हुई है। लोकसभा चुनाव में दोनों दल एक-दूसरे का पूर्ण सहयोग करेंगे। सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाया। इस दौरान पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, चंदन चौहान, सुरेश कश्यप, ऋषिपाल गौतम, प्रेमचंद गौतम, जियाउर्रहमान, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप व राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।