Move to Jagran APP

विजय सिंह के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा : बालियान

मुजफ्फरनगर जेएनएन। भूमाफिया के खिलाफ 23 साल से धरनारत मास्टर विजय सिंह ने शिवचौक पर अपन

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:31 AM (IST)
विजय सिंह के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा : बालियान
विजय सिंह के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा : बालियान

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भूमाफिया के खिलाफ 23 साल से धरनारत मास्टर विजय सिंह ने शिवचौक पर अपना धरने को स्थानांतरित कर लिया है। गुरुवार दोपहर केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान उनसे मिलने शिवचौक पर पहुंचे। डॉ बालियान ने कहा कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

loksabha election banner

गुरुवार दोपहर दिल्ली से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान उनसे मिलने पहुंचे। मंत्री को देखते ही मास्टर विजय सिंह भावुक हो गए। उन्होंने सवाल किया मेरा क्या कसूर है? पहले कलक्ट्रेट से उठा दिया गया और फिर कांशीराम आवास का लालच दिया जा रहा है। वह किसी गरीब का हक नहीं मारना चाहते। डा. बालियान ने कहा कि जो कुछ हुआ, वह गलत है। आपका पूरा सहयोग किया जाएगा। सांसद होने के नाते अपने जिले में व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी उनकी भी है। विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन

मुजफ्फरनगर: प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने कहा कि शुक्रवार को वह भी साथियों के साथ धरने पर बैठेंगे, उन्हें पूर्ण समर्थन रहेगा। जन कल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मनेश कुमार गुप्ता ने भी समर्थन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.