नदी का जलस्तर बढ़ा, पुल के नीचे जमा मलबा
पुरकाजी : पहाड़ों में हो रही भारी बारिश से सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। लक्सर मार्ग
पुरकाजी : पहाड़ों में हो रही भारी बारिश से सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। लक्सर मार्ग पर लोहे के पुल के नीचे भारी समंदर सोख जम जाने से पानी की निकासी बंद हो गई है। पानी रुक जाने से लोगों में बाढ़ की आशंका से दहशत व्याप्त है।
पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से खादर क्षेत्र में सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पानी नदी के दोनों किनारों से बाहर निकलकर खेतों में भरने लगा है। रात में लक्सर मार्ग पर बढ़ीवाला के पास पानी सड़क पार कर गया था। बाढ़ के अंदेशे के चलते आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। रामनगर के आसपास पानी भर जाने से वहां जाने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। इसके अलावा शेरपुर नंगला, खेड़की व रजकलापुर आदि गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण बिजेंद्र ¨सह प्रधान, राजू प्रजापति, विनोद कुमार, कैराज ¨सह, संजू व महकार ¨सह आदि ने बताया कि लक्सर मार्ग पर स्थित लोहे के पुल के नीचे भारी मलबा व समंदर सोख जम जाने से पानी की निकासी रुक गई है, जिसके चलते नदी का जलस्तर उठने लगा है। मलबे की सतह इतनी ज्यादा मोटी है कि आदमी उसके ऊपर चल रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मशीन से समंदर सोख की कटाई व नदी की सफाई करने की मांग की है। पिछले दिनों प्रशासन ने मशीनों के माध्यम से चार किलोमीटर नदी की सफाई कराई थी। इन्होंने कहा..
रात में पानी बढ़ने की जानकारी मिली थी। नाव वालों को जानकारी दी गई है। लेखपालों को अलर्ट किया गया है। मशीन से पुल के नीचे की सफाई करवा दी जाएगी।
- रंजीत ¨सह, तहसीलदार सदर