Move to Jagran APP

यमुना का जलस्तर बढ़ा, कई ट्रेन रद

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचा पानी, कई का मार्ग बदला। हरिद्वार जाने वाली ट्रेन निरस्त, यात्रियों को परेशानी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 12:06 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 12:06 AM (IST)
यमुना का जलस्तर बढ़ा, कई ट्रेन रद
यमुना का जलस्तर बढ़ा, कई ट्रेन रद

मुजफ्फरनगर : पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रैक तक पानी पहुंचने से ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया। एक एक्सप्रेस समेत तीन पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गईं।

prime article banner

हथनीकुंड बैराज और हरिद्वार से अधिक पानी यमुना में छोड़े जाने से स्थिति गंभीर हो गई है। सोमवार सुबह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यमुना का पानी रेललाइन पर बने लोहे के पुल तक पहुंच गया। ट्रैक के नीचे नमी बढ़ने से खतरा भी खड़ा हो गया। इसकी जांच के बाद आनन-फानन में दिल्ली से सहारनपुर, अंबाला, देहरादून आने-जाने वाली ट्रेनों की गति धीमी की। कुछ का मार्ग बदल दिया। सोमवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, दिल्ली-अंबाला पैसेंजर ट्रेन निरस्त रखी गई है। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर को नौ अगस्त तक हरिद्वार तक किया गया था। यह ट्रेन अप-डाउन में निरस्त रही।

इसके अलावा अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को मेरठ तक, अंबाला-दिल्ली पैसेंजर व दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर को साहिबाबाद तक चलाया गया। हरिद्वार-अहमदाबाद मेल योगा एक्सप्रेस को नई दिल्ली से निकाला गया है। अधिकतर ट्रेन लेट रहीं। ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगने के कारण यात्रियों को असुविधा हुई। दिनभर पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.