पेड़ पर तेंदुए के पंजों के निशान दिखने से दहशत
गंगा खादर क्षेत्र के गांव खुशीपुरा के जंगल में तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। पेड़ा पर तेंदुए के पंजों के निशान दिखने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और डर के चलते खेतों में जाने से कतराने लगें है।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गंगा खादर क्षेत्र के गांव खुशीपुरा के जंगल में तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। पेड़ा पर तेंदुए के पंजों के निशान दिखने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और डर के चलते खेतों में जाने से कतराने लगें है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग तथा ककरौली थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर के जंगल में पहले से ही तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी है और किसान भय के चलते टोली बनाकर खेतों पर जा रहे है। वहीं भोकरहेड़ी के गंगा खादर में किसानों को यूकेलिप्टिस के पेड़ों पर तेंदुए के चढने के निशान दिखाई दिए हैं। यूकेलिप्टिस के पेड पर तेंदुए के पंजों के निशान उसकी उपस्थिति दर्शा रहे हैं। गांव खुशीपुरा के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जंगल में कई स्थानों पर तेंदुए के निशान देखे है। किसान बबलू ने बताया कि तेंदुए के पंजों के निशान पेड़ों पर बने हुए हैं। कई जंगली कुत्तों का शिकार तेंदुआ कर चुका है। खेत की रखवाली कर रहे किसान यामीन का कहना है कि वह रात में जंगली जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए रखवाली कर रहे थे कि तेंदुए ने कुत्ते को पकड़ कर ले गया, जिसे देख वह सहम गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से रात में गश्त करने की मांग की है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी सिगराज सिंह पुंडीर ने टीम भेजकर पेड़ों पर पंजों के निशान दिखवाने की बात कही है।