किसान संगठनों में हैं बंदिशें : संजीव
मुजफ्फरनगर : किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए नए संगठन का गठन हुआ है। वि
मुजफ्फरनगर : किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए नए संगठन का गठन हुआ है। विभिन्न किसान संगठनों में पदाधिकारी रहे संजीव तोमर ने भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के नाम से संगठन बनाया है।
मेरठ रोड स्थित एक होटल में रविवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि पूर्व में वे भाकियू, भाकियू भानू, भाकियू अंबावत संगठनों में पदाधिकारी रहे, लेकिन वहां बंदिशें हैं। किसानों के लिए खुलकर काम नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते नया संगठन बनाया है। किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उनकी प्रमुख मांगों में किसानों को पेंशन दी जाए। फसलों का उचित मूल्य मिले, किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि पर आधारित लघु एवं कुटीर उद्योग स्थापित किए जाए। जाति-धर्म में बंटे किसानों को संगठन एक करने का कार्य करेगा। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, सतीश सतीश भारद्वाज, जमीर अहमद, रामप्रसाद, राजवीर ¨सह, राममेहर ¨सह, नईम अंसारी, हसन नवाज, बाबराम राठी, हरपाल चौधरी, पवन त्यागी आदि मौजूद रहे।