Move to Jagran APP

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तंज, 'विदेश में प्रधानमंत्री की बुराई करेंगे तो लोग हंसेंगे'

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुजफ्फरनगर में आए। उन्होंने यहां गार्ड आफ आनर नहीं लिया। ओडिशा के हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कहा कि प्रदेश में पहले माफिया राज था लेकिन अब बदमाश पलायन कर रहे हैं या पुलिस के सामने समर्पण कर रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sat, 03 Jun 2023 02:29 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2023 02:29 PM (IST)
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तंज, 'विदेश में प्रधानमंत्री की बुराई करेंगे तो लोग हंसेंगे'
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान।

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे पर दुख जताया। हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुराई करेंगे तो लोग उन पर हंसेंगे ही। उन्हें विदेश में अपने देश के प्रधानमंत्री की बुराई नहीं करनी चाहिए।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। पार्टी मां है और पार्टी कार्यालय मंदिर व जनता भगवान है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसी स्वरूप को ध्यान में रखते हुए सेवाएं दें। उन्होंने कहा मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल है। जितने कार्य 9 साल में हुए उतने पिछले 60 सालों में भी नहीं हुए।

डबल इंजन की सरकार कर रही कार्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार यदि विकास कार्य कराती तो देश की तस्वीर आज कुछ और होती। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं तब से विदेश में भारत की छवि सुधरी है। देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। जन-जन को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है।

गार्ड ऑफ ऑनर से किया इनकार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यालय पर गार्ड ऑफ ऑनर से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उड़ीसा में भीषण रेल हादसा हुआ है। हमें मृतकों की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। आज सम्मान कराने का दिन नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.