Move to Jagran APP

किसानों को संगठित होने की जरूरत : पूरण

भारतीय किसान संगठन के सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसानों को संगठित होने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 11:37 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 11:37 PM (IST)
किसानों को संगठित होने की जरूरत : पूरण
किसानों को संगठित होने की जरूरत : पूरण

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भारतीय किसान संगठन के सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसानों को संगठित होने की जरूरत है।

loksabha election banner

लाड़पुर में श्रीराम फार्म हाउस में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि आज किसान समस्याओं से जूझ रहा है। इसकी वजह किसानों में एकजुटता का न होना है। सरकार चाहती है कि किसान संगठित न हों, लेकिन हमें किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि भारतीय किसान संगठन हर स्तर पर किसानों की लड़ाई लड़ रहा है। पिछले दिनों किसान यात्रा निकाली। जिससे सरकार जागी और बड़ी संख्या में शुगर मिलों ने किसानों को गन्ना भुगतान किया। उन्होंने किसानों से संगठन का सदस्य बनने की अपील की। कार्यक्रम में ओमीलाल आर्य को राष्ट्रीय संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। कार्यक्रम में पूरण सिंह व दीपक सोम को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में डा. वाहिद, ललित राणा, राजेन्द्र यादव, राजपाल सिंह, शेखर, वेदपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, नौबहार सिंह, लाड़पुर के पूर्व प्रधान राम रिक्षपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, भूल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.