विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूल्हे मियां आए हाथी पर होकर सवार, हाथ में लिए तलवार... इस अंदाज में पहुंचे दुल्हन के द्वार

By Amit Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 22 Apr 2026 03:21 PM (IST)

मुजफ्फरनगर के मंदौड़ गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहाँ दूल्हा अंकित हाथी पर सवार होकर तलवार के ...और पढ़ें

गांव मंदौड़ में हाथी पर सवार दूल्हा अंकित। वीडियो ग्रैब

 गांव मंदौड़ में हाथी पर सवार दूल्हा अंकित। वीडियो ग्रैब  

HighLights

  1. दूल्हा अंकित हाथी पर सवार होकर बारात लाया।

  2. हाथ में तलवार लिए दूल्हे ने की शाही एंट्री।

  3. मंदौड़ गांव में पहली बार हुई ऐसी अनोखी चढ़त।

संवाद सूत्र, जागरण, सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। हाथी पर सवार दूल्हा, हाथ में तलवार और आगे म्यूजिक सिस्टम की धुनों पर नाचते-झूमते बराती। शादी में ये अनोखी चढ़त गांव मंदौड़ में हुई, क्योंकि पहली बार ग्रामीणों ने दूल्हे को हाथी पर सवार होकर आते देखा था।

सिखेड़ा क्षेत्र गांव मंदौड़ निवासी पूजा वाल्मीकि पुत्री स्वर्गीय कविंद्र सिंह का रिश्ता मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी अंकित वाल्मीकि पुत्र बाबू के साथ तय हुआ था। मंगलवार को दूल्हा अंकित बरात लेकर गांव में पहुंचा। वधू पक्ष ने बरातियों का भरपूर स्वागत, सत्कार किया। इसके बाद चढ़त आरंभ हुई।

महावत ने दूल्हे अंकित को हाथी पर सवार कराया। जैसे ही दूल्हा और बराती आगे बढ़े, तो पूरे गांव में इसकी चर्चा फैल गई कि दूल्हा हाथी पर सवार होकर बरात लाया है। इस पर ग्रामीणों में अनोखी चढ़त को देखने की उत्सुकता बढ़ गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अनेक लोग तो मकानों की छत से ही देखते नजर आए। गांव मंदौड निवासी प्रवीण का कहना है कि यह शादी समारोह वाल्मीकि समाज में थी, लेकिन सभी वर्ग लोगों ने इसमें सहयोग किया। पहली बार गांव में हाथी पर चढ़त हुई है, जो एक मिसाल बन गई है।