समाज के लिए हानिकारक है जातिवाद : बेरी
दो दिवसीय प्रांतीय सामाजिक समरसता ¨चतक बैठक। ¨हदू धर्म के सामने सर्वाधिक संकट की स्थिति उत्पन्न।
मोरना (मुजफ्फरनगर) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुकतीर्थ स्थित श्रीराम आश्रम में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय सामाजिक समरसता ¨चतक बैठक के समापन पर मुख्य अतिथि आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अशोक बेरी ने कहा कि जातिवाद समाज के लिए हानिकारक है। समय की परिस्थितियों को देखते हुए सिर्फ ¨हदू नहीं रह पा रहा है, जातिभेद उत्पन्न हो रहे हैं, जिससे ¨हदू धर्म के सामने सर्वाधिक संकट की स्थिति है।
अलीगढ़ से पधारे स्वामी राधारमणजी महाराज ने कहा कि 15 व 16 दिसंबर को अयोध्या में सामाजिक समरसता महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें सामाजिक विघटन पर विस्तृत रूपरेखा तय की जाएगी। इसके अलावा वृंदावन में महिला व लखनऊ में विद्यार्थियों का महाकुंभ आयोजित होगा। अध्यक्षता करते हुए उदासीन निर्वाण आश्रम के महंत बाबा कृपाल दास महाराज ने कहा कि ऊंच-नीच और छुआछूत के भेदभाव को दूर करना होगा। स्वामी भजनानंद महाराज, स्वामी नित्य चेतनजी महाराज, गाजियाबाद से आए स्वामी मदन मोहनजी महाराज, तुलसीदास महाराज, सहारनपुर से आए विजय वशिष्ठजी महाराज, गोवर्धन दासजी महाराज, रामचरण दासजी महाराज, मां पूर्णागिरी मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास महाराज, समरसता संयोजक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, क्षेत्र सेवा प्रमुख गंगाराम व सेवा भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल कुमार आदि ने भी संबोधित किया। प्रांत सेवा प्रमुख जयकिशन, सह समरसता प्रमुख श्याम बिहारी, महामृत्युंजय मिशन के संजीव शंकर, सुनील मित्तल, श्याम लाल बुलंदशहर, रामप्रसाद, हरिद्वार के सुभाषचंद हंस, स्वामी मोनू ब्रह्मचारी, भगवत प्रसाद, विनोद शर्मा, यशवीर शर्मा, पंकज महेश्वरी, अमित राठी, योगेंद्र कुमार, आचार्य अजय कृष्ण, सेवा भारती के प्रांत मंत्री डॉ. रजनीश कुमार, रेणू गर्ग, रमेश जैन, दयानंद व राकेश आदि मौजूद रहे।