Move to Jagran APP

छात्र-छात्राओं को दिए ऑर्गेनिक खेती के टिप्स

कृषि उद्यान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं के दल को ऑर्गेनिक खेती की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 07:27 PM (IST)
छात्र-छात्राओं को दिए ऑर्गेनिक खेती के टिप्स
छात्र-छात्राओं को दिए ऑर्गेनिक खेती के टिप्स

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मोरना में कृषि उद्यान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं के दल को ऑर्गेनिक खेती की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी तथा कृषि क्षेत्र में आमदनी बढाने, उन्नत बीजों का आधुनिक तकनीक के माध्यम से रोपण करने तथा कृषि को व्यवसाय के रूप में विकसित करने की जानकारी दी गयी।

loksabha election banner

मोरना शुकतीर्थ मार्ग पर स्थित उन्नत किसान ब्रजवीर सिंह के फार्म पर कृषि उद्यान विकास सहारनपुर में माली की ट्रेनिग कर रहे छात्र छात्राओं के 100 सदस्यीय दल को कृषि उद्यान विकास सहारनपुर के प्रशिक्षण अधिकारी सुबोध तोमर, डॉ. आई.ए. सिद्दीकी व डॉ. बी.पी. सिंह ने ऑर्गेनिक खेती के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पॉली हाऊस विदेशी व आधुनिक तकनीक है, जिसके माध्यम से किसान फसलों को प्राकृतिक प्रकोप से बचा सकते हैं तथा आवश्यकतानुसार तापमान को नियंत्रित कर फसलों की ग्रोथ कर सकते हैं। इसके अलावा पॉली हाऊस में ड्रिप विधि से सिचाई की जाती है, जिससे जल संरक्षण में सहयोग मिलता है। साथ ही फसलों में रोग की संभावना कम रहती है तथा फसलों का उत्पादन दस गुना तक बढाया जा सकता है। इसके अलावा उन्नत बीज, सहफसली तकनीक के माध्यम से कृषि के उत्पादन में तेजी से वृद्धि लायी जा सकती है। उन्नत किसान चौ. ब्रजवीर सिंह ने कहा कि वह वर्षों से ऑर्गेनिक खेती व सहफसली खेती कर रहे हैं। जिसका उन्हें अपेक्षा से अधिक लाभ मिला है। खेती को व्यवसाय के रूप में अपना कर किसान को अपनी सोच में बदलाव करना होगा। इस अवसर पर पं. रामकुमार शर्मा, कमल कुमार शर्मा, सुमित त्यागी, पवन, नितिन, अंजुल व ललित आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.