सीएम की आमद पर दिन निकलते ही फोर्स ने संभाला मोर्चा
सूबे के मुखिया की आमद पर सरकारी मशीनरी अलर्ट पर रही। सीएम के आगमन से पूर्व दिन निकलते ही फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती दिखाई दीं। पुलिस लाइन से कलक्ट्रेट तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहा। पुलिस अधिकारी इधर से उधर दौड़ लगाकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। सूबे के मुखिया की आमद पर सरकारी मशीनरी अलर्ट पर रही। सीएम के आगमन से पूर्व दिन निकलते ही फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती दिखाई दीं। पुलिस लाइन से कलक्ट्रेट तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहा। पुलिस अधिकारी इधर से उधर दौड़ लगाकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए थे। दिन निकलते ही फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती दिखाई दीं। पुलिस लाइन से कलक्ट्रेट तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहा। कलक्ट्रेट छावनी बना था। एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी लगातार पुलिस लाइन और कलक्ट्रेट की दौड़ लगाते दिखाई दिए। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर ने सहारनपुर के लिए उड़ान भरी तो पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। छतों से भी हुई निगरानी
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन के साथ खुफिया विभाग भी अलर्ट पर रहा। पुलिस लाइन के आसपास और कलक्ट्रेट में छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। बड़ी संख्या में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। सड़कों पर बंद रही आवाजाही
मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरा तो कलक्ट्रेट जाने वाले रास्तों पर वाहनों व राहगीरों की आवाजाही रोक दी गई। सिविल लाइन थाने के पास स्थित फ्लाइओवर, बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, सीओ सिटी कार्यालय, भोपा रोड फ्लाइओवर, प्रकाश चौक समेत अन्य स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। हालांकि मुख्यमंत्री के कलक्ट्रेट पहुंचते ही वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। भोपा रोड, बाइपास से रामपुर तक छावनी बनी रही सड़क
कलक्ट्रेट में कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री भोपा रोड से बाइपास और रामपुर तिराहा पुलिस चौकी होते हुए रामपुर गांव पहुंचे। रामपुर तिराहा और रामपुर गांव छावनी में तब्दील रहा। भोपा रोड पर भी बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रहा। जिस समय मुख्यमंत्री कलक्ट्रेट से रामपुर के लिए निकले भोपा रोड और बाइपास पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
सीएम के आने पर सीमा से पुरकाजी कस्बे तक सख्त चेकिग
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में आने पर दोनों राज्यों की सीमा से पुरकाजी कस्बे तक पुलिस ने सख्त चेकिग अभियान चलाया। मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूला।
कोविड-19 की तैयारी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले में आए थे। दौरे को लेकर पुलिस ने जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए। प्रदेश की उत्तराखंड से मिलती सीमा पर जबरदस्त चेकिग अभियान के अलावा कस्बे में भी वाहनों को चेक किया गया। भूराहेड़ी, धमात गंग नहर पुल, खादर तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड आदि जगहों पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र राव ने फोर्स को साथ लेकर सख्त चेकिग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के चालान काटे। बेवजह बाहर घूमने का कारण नहीं होने पर उनकी जमकर क्लास लगाई। दोबारा दिखाई देने पर ज्यादा जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। चेकिग के दौरान बिना मास्क वालों से काफी जुर्माना वसूला। पुलिस के सख्त तेवर देख बिना बात बाहर घूमने वाले घरों में छिपते नजर आए।