यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शुकतीर्थ कथा अमृत पान का सबसे बड़ा तीर्थ : अचल शास्त्री
तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित भागवत पीठ श्रीशुकदेव आश्रम के डोंगरे भागवत भवन में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में चल ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित भागवत पीठ श्रीशुकदेव आश्रम के डोंगरे भागवत भवन में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के यजमान ने भगवान गोवर्धन को छप्पन भोग समर्पित किया।
कथा में आचार्य अचल कृष्ण शास्त्री ने भगवान बाल श्रीकृष्ण के बाल चरित्र माखन चोरी लीला, दामोदर लीला, वेणुगीत, गोवर्धन पूजा आदि की सुंदर आनंददायी कथाओं का रसास्वादन कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान बाल श्रीकृष्ण का चरित्र उपदेशों का सागर है। उनकी प्रत्येक लीला में कोई न कोई उपदेश अवश्य छिपा हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश मानव जीवन को जीने के सूत्र हैं। लक्ष्य प्राप्ति के तीन सूत्र होते हैं-दूर दृष्टि, कठिन परिश्रम और प्रभु कृपा। शुकतीर्थ में पावन वटवृक्ष के नीचे भागवत श्रवण का अवसर मिलना भगवान की अतिशय कृपा का प्रतिफल है। सिद्ध वटवृक्ष का पत्ता-पत्ता भागवत के श्लोकों का प्रतीक है। शुकतीर्थ कथामृत पान करने का सबसे बड़ा तीर्थ है। कथा में डीसीओ राजेशधर द्विवेद्वी, पं राम गोपाल तिवारी, आचार्य अरुण, स्वदेशा द्विवेद्वी, गिरिजा शुक्ला व दुर्गेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। - - - -
भाजपा सभासद दल के सदस्यों ने किया सबको आश्वस्त
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भाजपा सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा एवं उप नेता विपुल भटनागर ने कहा कि छह जुलाई को प्रात: 11:00 बजे होने वाली बोर्ड बैठक में पार्टी के सभी सभासद नगर विकास के लिए बनाए गए एजेंडे के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जैसे कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि भाजपा सभासद बोर्ड बैठक का बहिष्कार करेंगे, सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदैव कहना रहा है विकास किया है, विकास करेंगे। दो या तीन लोग बोर्ड बैठक का विरोध कर रहे हैं, वह उनका निजी विरोध है। पार्टी का उससे कोई मतलब नहीं है। भाजपा सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा की अध्यक्षता में हुई मीटिग में विपुल भटनागर, प्रियांशु जैन, संजय सक्सेना पति सभासद, सभासद पति लक्ष्मण, नवनीत कुंछल, विकास, गुप्ता, भीष्म सिंह, पवन चौधरी, विवेक चुग, मोहित मलिक, इंजीनियर राजू त्यागी, सुषमा पुंडीर, सुरेश आदि शामिल रहे।
