Move to Jagran APP

तीन तलाक बिल का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिलाएं सम्मानित

रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर हॉस्टल में गुर्जर सम्राट मिहिरभोज स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों पर चोट की गई। साथ ही शिक्षा पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि पीलीभीत में गांव कटिया निवासी कांसटेबल मोहित गुर्जर पर सत्ता के नशे में स्थानीय विधायक ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 09:36 PM (IST)
तीन तलाक बिल का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिलाएं सम्मानित
तीन तलाक बिल का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिलाएं सम्मानित

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। तीन तलाक बिल का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चे की ओर से सम्मानित किया गया। मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। तीन तलाक खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को बराबरी और सम्मान से जीने का अधिकार दिया है।

loksabha election banner

रविवार को रामपुरम में भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने तीन तलाक बिल का समर्थन किया। बीते दिनों इन महिलाओं ने शिव चौक पर तीन तलाक को कुरीति बताते हुए प्रदर्शन किया था। लोकसभा में तीन तलाक बिल पास होने पर हर्ष भी जताया था। कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र देश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा राज में महिलाओं को अधिकार मिले हैं। खासकर मुस्लिम महिलाओं की दशा में सुधार हुआ है। भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी ने कहा कि तीन तलाक का विरोध करने वाली प्रत्येक महिला बधाई की पात्र है। मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी रहे। इस दौरान रेखा वर्मा, महेशो चौधरी, बॉबी ठाकुर, रोशनी पाल, बबली सैनी, दुलारी मित्तल, रूबी गजनी, शाहिदा, शायरा, शमीना, सुनिता मलिक आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.