आंदोलनकारी मास्टर विजय का समर्थन..प्रशासन पर निशाना
23 साल से भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं के खिलाफ धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह को बुधवार को सैनिक संगठन समेत आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने समर्थन किया। उनके खिलाफ पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई की निदा की। पूर्व विधायक सुरेश सिघल ने कहा कि भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मास्टर
मुजफ्फरनगर : 23 साल से भ्रष्टाचार और भूमाफिया के खिलाफ धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह को बुधवार को सैनिक संगठन समेत आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने समर्थन किया। उनके खिलाफ पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई की निदा की।
पूर्व विधायक सुरेश सिघल ने कहा कि भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मास्टर विजय सिंह सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग कर रहे हैं, निजी संपत्ति को नहीं। कैप्टन सुरेश चंद त्यागी ने कहा मास्टर विजय सिंह को कचहरी से उठाना और फिर मुकदमा दर्ज कराना अव्यवहारिक है। सूबेदार अशोक कुमार ने प्रशासनिक कार्रवाई को निदनीय बताया। आर्य समाज मुजफ्फरनगर के प्रधान मुकेश कुमार ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के कदम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति और पार्टी लीक से हटकर मास्टर विजय सिंह के साथ धरने पर बैठकर लोकतांत्रिक आवाज को मजबूती दी है। सुमन कुमार आर्य व अरविद कुमार आर्य ने प्रशासन के कदम की निदा की। इस दौरान पंडित अमित चंद शास्त्री, ब्रह्मजीत, मुकेश, अतर सिंह आर्य, सुशील राठी, सुनील शास्त्री आदि उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय आदर्श पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कंवरपाल शर्मा ने धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया।