छात्रों ने बनाई आकर्षक रंगोली
संस्कार भारती की ओर से सिविल बार एसोसिएशन के प्रांगण में दीप उत्सव पर्व मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:37 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:37 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : संस्कार भारती की ओर से सिविल बार एसोसिएशन के प्रांगण में दीप उत्सव पर्व मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई। कार्यक्रम में 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र आचार्य ने कहा कि सृजनात्मक कार्यो से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी, सुगंध जैन, गौरव गोयल, सुनील मित्तल, विकुंज मित्तल, हरबीर भारतीय, रामेश्वर शर्मा, अजमेर ¨सह, मनमोहन वर्मा ने छात्रों को प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रवीण सैनी, पीयूष शर्मा, अनिल कुमार, मीरा शर्मा, अनुराधा वर्मा, कीर्तिवर्धन अग्रवाल व अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें