एसएसपी ने लिया नुमाइश मैदान की सुरक्षा का जायजा
दशहरा पर सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने मातहतों को आदेश दिए हैं। इसी क्रम में एसएसपी ने गुरुवार शाम नुमाइश मैदान और पटेलनगर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इन दोनों स्थानों पर दशहरा पर रावण समेत अन्य पुतला दहन किए जाएंगे। एसएसपी ने पार्किग व्यवस्था मैदान में प्रवेश-निकासी की व्यवस्था अग्निशमन उपकरण आदि चेक किया। इसके अलावा दोनों स्थानों पर दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी की।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। दशहरा पर सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने मातहतों को आदेश दिए हैं। इसी क्रम में एसएसपी ने गुरुवार शाम नुमाइश मैदान और पटेलनगर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इन दोनों स्थानों पर दशहरा पर रावण समेत अन्य पुतला दहन किए जाएंगे। एसएसपी ने पार्किग व्यवस्था, मैदान में प्रवेश-निकासी की व्यवस्था अग्निशमन उपकरण आदि चेक किया। इसके अलावा दोनों स्थानों पर दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी की। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए निर्देश दिए। दशहरा उत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रहेगा। मनचलों पर रहेगी निगाह
एसएसपी ने दशहरा उत्सव के दौरान मनचलों और शरारती तत्वों पर विशेष निगाह रखने के आदेश दिए हैं। दशहरा के पर्व पर बाजारों एवं अन्य स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वाड को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। फोर्स ने शहर में किया गश्त
दशहरा पर्व पर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और सिटी मजिस्ट्रेट अनूप श्रीवास्तव ने सिविल लाइन, शहर कोतवाली और नई मंडी पुलिस के साथ शहर में गश्त किया। इस दौरान सर्राफा बाजार, सदर बाजार, प्रकाश चौक, महावीर चौक, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, नई मंडी बाजार समेत अन्य स्थानों पर गश्त किया। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी फोर्स ने गश्त किया। शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा, सिविल लाइन इंस्पेक्टर बीएस रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस ने किया पैदल गश्त, सड़क से हटवाया अतिक्रमण
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में दशहरा और आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। गुरुवार को पुलिस ने बाजारों में पैदल गश्त किया। सड़क के पास से अतिक्रमण हटवाया। लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। मुख्य चौराहों और संपर्क मार्गो पर वाहनों व संदिग्ध लोगों की चेकिग की गई।
इंस्पेक्टर धर्मेद्र कुमार ने गुरुवार को मय फोर्स मेन रोड, बड़ा बाजार, बिद्दीबाड़ा बाजार, ढांकन चौक, होली चौक, पैठ रोड और जानसठ रोड पर पैदल मार्च किया। सड़क के पास फैले अतिक्रमण को हटवाया गया। नागरिकों से सौहार्द वातावरण में त्यौहार मानने की अपील की। व्यापारियों से भयमुक्त होकर व्यापार करने को कहा। उन्होंने असामजिक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद मुख्य चौहारों और संपर्क मार्गो पर वाहनों और संदिग्ध लोगों को सघन चेकिग की गई। इस दौरान पुलिस के कोई संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी।