श्रीराम कॉलेज में नवसत्कार दिवस मनाया
श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में नवसत्कार दिवस मनाया गया।
मुजफ्फरनगर : श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में नवसत्कार दिवस मनाया गया, जिसमें बीएससी और एमएससी गृह विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्राओं को पाठ्यक्रम समेत शिक्षण कार्य से संबंधित जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ. अभिषेक बागला, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागत विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण करने के साथ पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देना रहा। कॉलेज की अनुशासन प्रणाली के बारे में बताया। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने छात्रों से कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। आंतरिक व्यक्तित्व का सुन्दर तथा सुदृढ़ होना जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए आवश्यक है। जीवन में सफलता के लिए शुद्ध मानसिकता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव होना चाहिए। अथक परिश्रम से मंजिल आसान हो जाती है। शिक्षिकाओं ने कु¨कग, सिलाई कढ़ाई एवं गृहसज्जा की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता ने किया। इस दौरान गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष ऋतु गर्ग, रानी मेनवाल, रूबी पोसवाल, दीपा सैनी, दीपश्री चौधरी, वर्षा पंवार, साक्षी चौधरी, प्रियंका ठाकुर व ईशा अरोड़ा आदि मौजूद रहे।