बुलंदशहर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता।
मुजफ्फरनगर : लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुलंदशहर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दूसरे दिन 32 प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जौहर दिखाए। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में शामली की काजल मलिक ने 100 मीटर फर्राटा दौड में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में हापुड की गार्गी महल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में बुलंदशहर की कीर्ति ¨सह प्रथम रहीं। बालक वर्ग में गाजियाबाद के अभिषेक स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में मेरठ के रॉबिन पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में गाजियाबाद के प्रशांत कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग में 5000 मीटर पैदल चाल में बुलंदशहर की दिव्या भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में गाजियाबाद के केशव त्यागी इस प्रतियोगिता में प्रथम रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में 3000 मीटर पैदल चाल में बुलंदशहर की प्रिया चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं पुरुष वर्ग में इस प्रतियोगिता स्वर्ण पदक गाजियाबाद के अनमोल ने जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग 100 मीटर बाधा दौड में बुलंदशहर की नूतन ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में बुलंदशहर के भूपेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग गोला फेंक में मेरठ की माही ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में मेरठ के दीपांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग, गोला फेंक में बुलंदशहर की अंशू वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में बुलंदशहर के पंकज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग गोला फेंक में बुलंदशहर की वर्षा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में मेरठ के प्रशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग लंबी कूद में बुलंदशहर की कृति ¨सह ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं बालक वर्ग में बुलंदशहर के बादल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि 82 यूपी बटालियन एनसीसी के कमां¨डग ऑफिसर कर्नल जीतेंद्र कुमार मलिक ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।