Move to Jagran APP

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

मोरना में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। क्षेत्र के गंगा पब्लिक स्कूल में सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के सम्मुख केक काटकर जन्मदिन मनाया। ब्लाक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सच्चे समाजवादी हैं। उनके जीवन से संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। बबलू यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उस समय प्रदेश में समाजवाद की अलख जगाई जब आम आदमी की समस्याओं को कोई अधिकारी सुनता नहीं था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 10:17 PM (IST)
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मोरना में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। क्षेत्र के गंगा पब्लिक स्कूल में सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के सम्मुख केक काटकर जन्मदिन मनाया। ब्लाक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सच्चे समाजवादी हैं। उनके जीवन से संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। बबलू यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उस समय प्रदेश में समाजवाद की अलख जगाई जब आम आदमी की समस्याओं को कोई अधिकारी सुनता नहीं था। इस दौरान रजनीश यादव, मरगूब मिस्त्री, मा. राशिद जौली, सुरेशपाल, पप्पू, देवेंद्र पंवार, अभिषेक, उदेश कुमार व कुलदीप कश्यप आदि मौजूद रहे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया

loksabha election banner

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मीरापुर कस्बे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। सपा नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर ईश्वर ने उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व जिला सचिव सुशील शर्मा, शिवकुमार शर्मा, शमीम अब्बासी, मुशर्रफ इदरीशी, इरशाद, मा. जबर सिंह आर्य, धर्मवीर, वाहिद, सऊद, मनसब अली, बीर सैन व नईम मेवाती आदि शामिल रहे।

वीरांगना झलकारी बाई को जयंती पर किया नमन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारत की आजादी के लिए 1857 की क्रांति में अमूल्य योगदान देने वाली वीरांगना झलकारी बाई को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

खतौली की जगत कालोनी मोहल्ले में जानी कोली के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महान क्रांतिकारी झलकारी बाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया। भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी के प्रदेश महासचिव बबलू पाल ने कहा झलकारी बाई का क्रांति में बहुत योगदान रहा। झलकारी बाई ने क्रांति के दौरान झांसी के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की महिला सेना में थीं। पिछड़ा समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राजू सैनी ने कहा हमारे देश का इतिहास गौरवशाली रहा है। बीरसैन शीलन ने कहा भाजपा सरकार कोली समाज की अनदेखी कर रही है। कार्यक्रम में मोहित कोली, दीपक कोरी, बबलू सैनी, सुशील, प्रिस, अनिल, संजीव प्रजापति व बीरबल कोरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.