यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी की इस सीट हाई प्रोफाइल सीट पर दिलचस्प रहा मुकाबला, सपा ने 20 साल बाद जीता लोकसभा चुनाव
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक की जीत ने पार्टी में जोश का संचार कर दिया। हरेन्द्र मलिक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक की जीत ने पार्टी में जोश का संचार कर दिया। हरेन्द्र मलिक की जीत की घोषणा होते ही सपाई झूम उठे। मुजफ्फरनगर सीट पर सपा ने 20 साल बाद जीत दर्ज कराई है। जीत के साथ ही पार्टी कार्यालय पर भी समर्थकों ने ढोल बजाकर खुशी जाहिर की। जबकि बसपा और भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।
हरेन्द्र मलिक जीत का सर्टिफिकेट लेकर सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचे और सबसे पहले स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
